Depalpur Corona Survey

कोरोना सर्वे, देपालपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

देपालपुर। इंदौर जिले के गौतमपुरा, देपालपुर, बेटमा ब्लॉक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा एनएम को कोरोना के खिलाफ जंग में घर घर जाकर सर्वे करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा एनएम को सर्वे के दौरान हाथों में ग्लव्ज तथा चेहरे को ढक कर ही सर्वे करने सहित इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील की गई। इस कार्यक्रम के दौरान देपालपुर एसडीएम प्रतुलचन्द्र सिन्हा, गौतमपुरा नायब तहसीलदार जितेन्द्र वर्मा, गौतमपुरा नगर परिषद सीएमओ नागेन्द्र राय कानूनगों तथा राजस्व आरआई राहुल गायकवाड़ मौजूद रहे।

Back To Top