जबलपुर में थमे कोरोना केस, 8 पॉजिटिव मरीज की फिर होगी जांच

Corona case jabalpur

जबलपुर। कोरोना वायरस को लेकर बरती गई पुलिस प्रशासन की सतर्कता जबलपुर में कारगार साबित हुई है। बता दें कि बीते दिनों जबलपुर में कोरोना के 8 पॉजिटिव मरीज पाए गए थे जिसके बाद पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य अमल ने एतिहात बरते तो अब तक कोरोना के मरीजों की संख्या नहीं बढ़ सकी।

अब नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती सभी 8 पॉजिटिव मरीजों का स्वास्थ्य ठीक है, जिनका सेम्पल एक बार फिर आईसीएमआर भेजा जाएंगा, जबकि रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी मरीजों को डिस्चार्ज किया जाएगा।