agasod jabalpur murder case

जबलपुर के आगासौद में दिव्यांग युवक सहित बच्ची की हत्या

जबलपुर। जिले में इन दिनों अपराधिक गतिविधियां धमने का नाम नहीं ले रहीं है बता दें कि मुख्य तौर पर जिले में हत्याओं के अपराध में वृद्धी हुई है जिसके चलते अब जिले में पुलिस के लिए अपराध नियंत्रण की यह बड़ी चुनौती बन चुकी है।

  • माढ़ोताल अंतर्गत आगासौद में हुई हत्या
  • दिव्यांग युवक और 3 साल की बेटी की हत्या हुई

ताजा मामला जबलपुर के आगासौद गांव से सामने आया है जहां एक दिव्यांग युवक और उसकी 3 साल की बेटी की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई है। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची माढ़ोताल थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Back To Top