बुरहानपुर कांग्रेस ने बिजली बिलों की जलाई होली, शिवराज सरकार का किया विरोध

बुरहानपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश सरकार के विरोध में मनाया गया। बता दें कि जिले में करीब 8 जगहों पर कांग्रेस द्वारा काली पट्टी बांध कर विरोध प्रर्दशन करते हुए पुतला दहन किया।

  • प्रदेश सरकार का विरोध कर पुतला जलाया
  • कई जगहों पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
  • काली पट्टी बांध कर भी विरोध जताया

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने बताया कि लाॅकडाउन का फायदा उठाकर शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश में अपनी सरकार बना ली और जनता को गुमराह करने के लिए बिजली बिलों में छूट देने का भी झांसा दिया है, जिसके विरोध में बिजली के बिलों की होली जलाते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।

 

You May Also Like

More From Author