जबलपुर कलेक्ट्रेट में दिव्यांगजनों को बांटी ट्रायल साइकिल, इंडियन ऑयल ने किया सहयोग

Jabalpur Indian Oil

जबलपुर। कलेक्ट्रेट कार्यलय में इंडियन ऑयल तथा सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से दिव्यांग जनों को ट्रायल साइकिल व स्मार्ट फोन सहित अन्य उपकरण का वितरित किए गए। इस दौरान कलेक्टर कर्मवीर शर्मा सहित आई.ओ.सी.एल. के विकास वर्मा सहित अन्य वरिष्ट अधिकारियों मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने एक एक करके शिविर में सभी दिव्यांगजनो को ट्रायल साइकिल वितरण व अन्य उपकरण उपलब्ध कराए।

  • इंडियन ऑयल ने किया आर्थिक सहयोग
  • सामाजिक न्याय विभाग के जरिए बांटे गए उपकरण
  • ट्रायल साइकिल सहित स्मार्ट फोन भी बांटे

जिला कलेक्टर ने बताया कि व्यक्ति का सहयोग होता है लेकिन इंडियन ऑयल की ओर से आर्थिक सहयोग मिलने पर प्रशासन ने दिव्यांग जनों को वितरण किया गया। हालांकि अन्य जगहों पर भी इस प्रकार की मुहिम चलाने की बात कही गई।