जबलपुर में वैटनरी छात्रों मारपीट मामला, सांसद का हुआ विरोध

Jabalpur Veterinary college

जबलपुर। एम्पायर चौराहे स्थित वैटनरी काॅलेज के छात्रों के साथ हुई मारपीट को लेकर एनएसयूआई छात्र संघठन द्वारा विरोध जताकर सांसद राकेश सिंह का पुतला दहन करने का प्रयास किया जिस दौरान छात्र नेताओं व पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक छात्र नेता विजय रजक की उपस्थिति में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

  • वैटनरी काॅलेज के छात्रों के साथ हुई मारपीटः छात्र नेता
  • एनएसयूआई छात्र संघठन ने किया प्रदर्शन
  • सांसद के भतीजे पर लगाया मारपीट का आरोप
  • पुतला दहन का प्रयास, पुलिस से हुई झड़प

आरोप लगाया गया कि सांसद राकेश सिंह का खुद को भतीजा बताने वाले युवक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वैटनरी के छात्रों के साथ मारपीट की साथ थी जबकि पुलिस पर भी उल्टा छात्रों हिरासत में लेने का आरोप लगाया गया जिसके विरोध में प्रदर्शन किया गया।