jabalpur Ranjhi police

जबलपुर में युवक के साथ मारपीट, उपचार के दौरान दम तोड़ा

जबलपुर। शराब पार्टी के दौरान एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है जिस युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दरअसल जबलपुर के मानेगांव का यह मामला है जहां लगभग तीन लोगों ने मिलकर अमित नामक युवक को पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिस युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची रांझी थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

  • जबलपुर के मानेगांव का यह मामला
  • शराब पार्टी के दौरान युवक के साथ हुई मारपीट
  • रांझी थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया
  • अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रांझी थाना प्रभारी, राजेश मालवीय ने बताया कि बीति रात अस्पताल से एक युवक की मौत की सूचना मिली थी। जहां मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक अपने मामा के घर चचरे भाई के साथ आया था जहां पार्टी के दौरान युवक के साथ मारपीट हुई। हालांकि अज्ञात आरेापियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Back To Top