अल्पसंख्यक समुदाय ने जबलपुर पुलिस का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया

Jabalpur lockdown

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में लॉकडाउन के दौरान पुलिस प्रशासनिक अमले का लोगों ने पुष्पवर्षा कर सम्मान किया। बता दें कि जबलपुर के हनुमानताल क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा कोरोना के दौरान लोगों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों का घर की छत पर खड़े होकर पुष्पवर्ष कर उत्साह बढ़ाया। लोगों का कहना है कि कोरोना की महामारी धर्म या जाति देखकर नहीं आई है, ऐसे में इंसानियत की खिदमत कर रही पुलिस का ना सर्फ लोगों स्वागत करेंगे बल्कि प्रशासन का हर हुक्म अपने सिर माथे पर रखेंगे। वहीं पुलिस भी इस स्वागत से बेहद प्रसन्न नजर आई।

https://twitter.com/i/status/1247873358584115202