जबलपुर। कोरोना महामारी के बीच भी जबलपुर जिले में हत्याओं के मामले रुकने का नाम नही ले रहे, ताजा मामला जबलपुर के रांझी से सामने आया है जहां आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।
- बीते दिनों भी हुआ था विवाद, पुलिस ने कराया शांत
- रांझी में दो परिवार के बीच हुआ खूनी संघर्ष
- एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि बीते दिनों रांझी बड़ा पत्थर स्थित मेजर किराना स्टोर के पास रहने वाले बेन परिवार व साहू परिवार के बीच विवाद हुआ था जिस मामले को पुलिस द्वारा शांत कराए जाने के बाद एक बार फिर विवाद हुआ।
जबलपुर एएसपी, अगम जैन बताया कि दो गुटों के बीच मारपीट हुई है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि एक गंभीर घायल व्यक्ति का उपचार जारी है। वहीं दोनों पक्षोें की ओर से एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
