6 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का जबलपुर दौरा

President Ram nath kovind

जबलपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जबलपुर दौरे से पहले शहर को साफ सुथरा किया जा रहा है इसके तहत सड़कों के किनारे रखी गुमठियों और ठेलों को हटाने सहित शहर में अतिक्रमण कर लगाए गए बैनर पोस्टरों को हटाया जा रहा है। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 6 मार्च को जबलपुर पहुंचेंगे जहां जिस रास्ते से होकर राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा उन सभी निर्धारित रास्तों पर नगर निगम की कार्यवाही नज़र आने लगी है। यहां पोस्टर और बैनर हटाए जाने लगे हैं जबकि आस पास रखी गुमठियों और हाथ ठेलों का स्थान परिवर्तन किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति के दौरे को लेकर नगर निगम की कवायद
  • शहर की सड़कों से हटाए जा रहे अतिक्रमण एवं पोस्टर