केमिकल से भरा टैंकर पलटा, लगी भीषण आग

  • केमिकल से भरा टैंकर अचानक पलटा, लगी भीषण आग
  • झाबुआ के इंदौर-अहमदाबाद नैशनल हाइवे पर लगी आग
  • आग लगने से टैंकर पूरी तरह से जला
  • पास में बनी झोपड़ी आग की चपेट में आई

झाबुआ के इंदौर-अहमदाबाद नैशनल हाइवे पर छापरी गांव के पास एक केमिकल से भरा टैंकर अचानक पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। आग लगने से टैंकर पूरी तरह से जल गया। वहीं पास में एक झोपड़ी भी आग की चपेट में आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची वहीं दूसरी ओर फोरलेन मार्ग का एक मार्ग चालू रहा जिससे यतायात बाधित नहीं हुआ।