खंडवा के अजय ने हालिस की AIR 667 रैंक

NEET Result

खंडवा। जिले के ग्राम दुल्हार के अजय पगारे ने नीट 2019 की परीक्षा में एयर 667 रैंक हासिल की है। बता दें कि अनुसूचित जाति केटेगरी में 667 रैंक पाने वाले अजय पगारे ने कक्षा 10वी में जिला स्तर पर टॉप किया था। बता दंे कि अजय के पिता खेती किसानी के साथ फल का ठेला भी लगाते हैं जिनका सहयोग भी अजय द्वारा किया जाता है।

राजेश पगारे ने बताया कि वह अपने बेटे को एमबीबीएस कराकर डाॅक्टर बनाना चाहते हैं। बताया गया कि पढ़ाई के प्रति बार बार अजय को उनके पिता जागरूक करते थे जबकि टीवी और मोबाइल से दूर रखने का प्रयास किया जिससे अजय ने अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान केंद्रित किया। हालांकि अजय की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।