खंडवा। जिंदगी के संघर्ष से तंग आकर खंडवा जिले के ओमकारेश्वर स्थित नर्मदा नदी में पति पत्नी ने अपने चार माह के बेटे के साथ नदी में छलांग लगा दी। जानकारी मिली है कि नदी में छलांग लगाने वाली दंपत्ति बुरहानपुर जिले के ग्राम मांडवा निवासी दिलदार सिंह तथा पत्नी गुनाबाई हैं।
बता दें कि दंपत्ति द्वारा जैसे ही अपने बेटे के साथ नदी में छलांग लगाई तो नदी किनारे मछली पकड़ने वाले कुछ युवकों ने नदी में डूब रही दंपत्ति की जान बचाई लेकिन लगभग चार माह के शिशु की मृत्यु हो गई।
तत्काल ही पति पत्नी को मांधाता सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि शिशु के शव को भी अस्पताल में रखवाया गया है। मांधाता थाना पुलिस के मुताबिक दिलदार सिंह को पेट में दर्द की शिकायत थी जिसका इलाज कराने के बाद भी कहीं से आराम नहीं मिला जिसके कारण दंपत्ति ने नदी में छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त करने की ठानी दी जिसमें अब दोनों की जान बच गई है लेकिन उनके बेटे की मृत्यु हो चुकी है।
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More