Khandwa MLA Surendra Thakur

निर्दलीय MLA सुरेंद्र ठाकुर करेंगे कांग्रेस के लिए काम

खंडवा। खंडवा से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र ठाकुर ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव के लिए काम करने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के नेता निरंतर बागी नेताओं को मनाने में जुटे हुए हैं जिसके चलते सीएम कमलनाथ ने विधायक सुरेन्द्र ठाकुर को अपनी पत्नी को चुनाव ना लड़ाने तथा कांग्रेस के लिए काम करने की बात कही जिसपर विधायक ठाकुर ने अपनी सहमती दी है। वहीं लोकसभा चुनाव के बाद मंत्री बनने के सवाल पर विधायक बोले की धूनी वाले दादा का आर्शीवाद रहा तो बिलकुल मंत्री बनेंगे।

Back To Top