मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

Prahlad Bandwar Murder

मंदसौर। मंदसौर में नगर पालिका अध्यक्ष तथा भाजपा नेता प्रहलाद बंदवार को अज्ञात बाईक सवार ने गोली मारकर हत्या कर दी है। दरअसल मामला जिला सहकारी बैंक के पास का जहां प्रहलाद बंदवार को गोली मारी गई थी। माना जा रहा है कि हत्यारा पेशेवर शार्प शूटर हो सकता है। मामले में मंदसौर एसपी तुषारकांत विद्यार्थी के मुताबिक घटना के बाद आरेापियों की तलाश की जा रही है और पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई है। बताया गया कि कुछ संदिग्द्धों को गिरफ्तार भी किया गया है जिनसे कड़ी पूछताछ जारी है। VIDEO