Sitamau – मंदसौर जिले के सीतामऊ नगर में कांग्रेस पार्टी से नवनिर्वाचित विधायक हरदीप डंग ने जुलूस निकालकर जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक का कई जगहों पर फूल माला पहनाकर लोगों ने स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा पर अमल करने पर स्थानीय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुश भी जाहिर की।
नवनिर्वाचित विधायक हरदीप डंग ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

