बरेली में दहशतगर्दो के गोली चलाने से दो युवक घायल

BARELI NEWS | बरेली : रायसेन जिले के बरेली में देर रात गोली चलने से हड़कम्प मच गया। दरअसल पिपरिया रोड अलीगंज के पास ढाबे पर दो व्यक्तियों द्वारा गोली चलाने की बात सामने आई है जिसमें दो युवक घायल भी हुये है। घायलों को बरेली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक वरूण कुमार और योगेन्द्र नामक युवक ढाबे के पास खड़े थे तभी बुलेरो कार में सवार लोग उनसे आकर बहस करने लगे। जब कहासुनी ज्यादा बढ़ी तो कार से उतरे दो युवकों ने अलग अलग हथियार से दो फायर किये। बताया गया कि कुल चार लोगों की पहचान हुई है जिनकी तलाश की जा रही है।

You May Also Like

More From Author