CM Shivraj singh

सांचीः सीएम शिवराज पहुंचे आमखेड़ा, फसलों का जायजा लिया

रायसेन। बारिश और बाढ़ के बाद खराब हुई फसलों का जायजा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, रायसेन जिले के सांची अंतर्गत ग्राम आमखेड़ा पहुंचे। बता दें कि भारी बारिश एवं बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का सीएम शिवराज ने जायजा लेते हुए मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से जानकारी ली। इसके साथ ही सीएम ने किसानों से चर्चा भी की।

  • सांची के आमखेड़ा गांव पहुंचे सीएम शिवराज
  • भारी बारिश एवं बाढ़ से फसलों को हुआ नुकसान
  • सीएम शिवराज ने किसानों से भी की चर्चा

Back To Top