पणजी में हुई अखाड़ा प्रतियोगिता में सांची के दो युवकों ने जीता स्वर्ण पदक

Aste Do Akhada Championship

सांची। गोवा के पणजी में आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय अस्ते डो अखाडा प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के पर्यटक स्थल सांची से सुनील पाल एवं शुभम सेन ने भारतीय दल में सहभागिता निभाई तथा स्वर्ण पदक हासिल किया। बता दें कि शुभम सेन ने नेपाल के खिलाड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और फाइनल में श्रीलंका के खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। दूसरी ओर सुनील पाल ने नेपाल व जापान के खिलाड़ी को हराकर फाइनल में श्रीलंका को पराजित कर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। VIDEO