सांची में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित

Sanchi Election News

सांची। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रायसेन जिले के सांची में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर से एक रैली निकाली जिसको अतिरिक्त तहसीलदार तथा सीएमओ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बता दें कि मुख्य मार्ग से निकाली गई रैली में विद्यार्थियों ने मतदाताओं को जागरूक करने नारे भी लगाए जिसके बाद रैली वापस स्कूल पहुंचकर सम्पन्न हुई।