कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 3 ग्राम के दर्जनों कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल

Rajgarh | राजगढ़ : धार जिले के 3 ग्राम के दर्जनों कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक बैठक के दौरान भाजपा का दामन थाम लिया है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक राजगढ़ के एक निजी पैलेस में रखी गई जिसमें धार जिले की सरदारपुर विधानसभा से भी युवाजन बैठक में शामिल हुए। आपको बता दें कि ग्राम सेमलिया, ग्राम रिंगनोद और ग्राम अहमद के दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता ने इस दौरान भाजपा का दामन थामाते हुए सदस्यता ली जिनको विधायक प्रत्याशी संजय बघेल तथा जिला अध्यक्ष राज वर्फा ने पार्टी में सम्मिलित होने पर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

Back To Top