पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

राजगढ़ जिले में भाजपा के पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव द्वारा महिला अधिकारी को लेकर की गई अशोभानीय टिप्पड़ी के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गई है। बता दें कि पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव ने जिला अधिकारी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटने के मामले में मंच से अशोभनीय टिप्पड़ी की थी जिसके बाद प्रदेश की सियासत गरमाई हुई थी। वहीं बीते दिन बद्रीलाल यादव के खिलाफ पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया था जिसके बाद अब बद्रीलाल यादव की गिरफ्तार कर ली गई है। वहीं गिरफ्तारी के बाद पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव को न्यायालय से जामनत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया है। मामले की पुष्टि राजगढ़ पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा द्वारा की गई।

You May Also Like

More From Author