रतलाम के ग्राम में मनचले युवकों की पिटाई, ग्रामीणों ने पोल से बांधा

manchalo ki pitai

आलोट। रतलाम जिले में मनचले युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि रतलाम जिले के ग्राम कल्लूखेड़ी के समीप नागदा गोगापुर रोड़ पर अपने भाई के साथ जा रही एक युवती को मोटरसायकल सवार युवको द्वारा छेड़छाड़ की गई जिसके बाद ग्रामीणों ने युवको को पकड़कर लिया और फिर युवती से युवकों की धुनाई लगवा दी।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई बहन, नागदा की ओर जा रहे थे। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि तीन मनचले युवक थे जिनमें से एक फरार होने में कामियाब रहा। पकड़े गए दोनों युवकों को ग्रामीणों ने पहले विद्युत पोल से बांधा और फिर युवती ने मनचलों की जमकर धुनाई क दी। हालांकि युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

DOWNLOAD