आलोट कांग्रेस विधायक मनोज चावला से जनचौपाल में बहस

alot congress mla manoj chawla

रतलाम। जिले की आलोट से कांग्रेस विधायक मनोज चावला की जनचौपाल के दौरान कुछ लोगों द्वारा बहस की गई जिसके बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दरअसल आलोट से कांग्रेस विधायक मनोज चावला ग्राम गड़गडिया में आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे जिस दौरान ग्रामीणों से बात करते वक्त कुछ लोगों ने विधायक से बहस करना शुरू कर दी जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

  • ग्राम गड़गडिया पहुंचे थे विधायक मनोज चावला
  • बीजेपी के तथाकथित लोगों ने किया हल्लाः विधायक
  • आलोट से कांग्रेस विधायक हैं मनोज चावला

वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस विधायक मनोज चावला ने बीजेपी पर सीधा आरोप लगाते हुए सफाई दी की विधायक का जनता से मिलकर उनका समस्या सुनना बीजेपी को हजम नहीं हो रहा है जिसके कारण बीजेपी के तथाकथित लोगों द्वारा जनचौपाल के दौरान हल्ला करते हुए नारेबाजी की गई। जानकारी दी गई कि पीएम आवास को लेकर ग्रामीणों से बात की जा रही थी जिस दौरान हल्ला किया गया।