NAIGRAHI – नईगढ़ी | रीवा जिले के नईगढ़ी थाना अंतर्गत ग्राम भलुहा तिराहे के समीप रात्रि के समय 100 डायल वाहन चालक के सिर पर पत्थर से हमला कर घालय कर दिया गया। बताया गया कि वाहन के सामने खड़े लोगो का हटाने गये पुलिसकर्मी से झूमाझटकी हुई और बीचबचाव में चालक पर हमला कर घायल कर दिया गया। फिल्हाल घायल का इलाज अस्पताल में जारी है।
