नईगढ़ी पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी

Congress Siddharth Tiwari

नईगढ़ी। कांग्रेस पार्टी ने रीवा लोकसभा सीट से युवा नेता सिद्धार्थ तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि सिद्धार्थ तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय निवास तिवारी के पोते तथा पूर्व सांसद विधायक स्वर्गीय सुंदरलाल तिवारी के सुपुत्र हैं। रीवा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी नईगढ़ी के मां अष्टभुजा धाम पहुंचे तथा दर्शन किए जिसके बाद प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी मीडिया से रूबरू हुए। वहीं एक बैठक के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।