सागर में गार्ड ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

sagar crime news

सागर। जिले में एक एटीएम गार्ड द्वारा अपनी 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक चंद्रेश साहू अपनी नाइट डुयूटी कर सुबह 6 बजे घर पहुंचे थे, वहीं अचानक व्यक्ति ने घर के कमरे में खुद को बंद करने के बाद अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

वहीं अस्पताल ले जाते समय चंद्रेश साहू ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मोतीनगर थाना प्रभारी, सतीश सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर एवं परिजनों से पूछताछ कर कार्यवाही की जाएगी।