पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले, मध्य प्रदेश में जहां दंगे हुए उसमें कांग्रेस का हाथ

Bhupendra Singh BJP

सागर। मध्यप्रदेश के सागर में नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य संगठनों द्वारा रैली का आयोजन किया गया जिसमें मध्य प्रदेश पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह भी शामिल हुए। मीडिया से रूबरू हुए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और दंगा कराने वाली पार्टी कांग्रेस है जबकि सीएए का समर्थन करने वाले कार्यकर्ताओं पर मध्य प्रदेश के कुछ जिले में हुए हमले का जिम्मेदार भी कांग्रेस पार्टी को ही ठहराया।