बड़ा हादसा: सागर हाईवे पर मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, पांच मजदूरों की मौत

Sagar highway accident

सागर। मध्य प्रदेश के सागर में मजदूरों को लेकर जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बता दें कि इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो चुकी है जबक लगभग 20 मजदूर घायल बताए जा रहे है जिनको इलाज के दौरान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि यह हादस सागर कानपुर हाईवे पर छानबीला के निवारी घाटी पर हुआ है। बताया गया कि एक ट्रक महाराष्ट्र से कपड़ा लेकर यूपी के सिद्धार्थ नगर नई बस्ती जा रहा था जिस ट्रक में लगभग 25 से 30 मजदूर सवार थे।

ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने पर सवार 5 मजदूरों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग 20 मजदूर घायल हुए है जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।