खुरई में मास्क बनाकर वितरित कर रहीं महिला आरक्षक

Khurai Woman constable

सागर। जिले की खुरई पुलिस द्वारा लाॅकडाउन के समय ड्यूटी निभाने के साथ साथ मास्क बांटकर लोगों की सुरक्षा के लिए समाजसेवा भी की जा रही है। देहात थाना महिला आरक्षक श्रृष्टि श्रोतिया द्वारा मास्क बनाकर वितरित किए जा रहे हैं जबकि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने की भी अपील की जा रही है। हालांकि महिला आरक्षक श्रृष्टि श्रोतिया के इस पहल की सभी द्वारा सराहना की जा रही है।