सागर लाॅकडाउन, पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करने मनाया बर्थडे

Sagar Police lockdown

सागर। जिले में लॉकडाउन के कारण ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के मनोरंजन के लिए नका जन्मदिन ड्यूटी के दौरान ही मनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा कर्तव्य स्थल पर जाकर जन्मदिन मनाने की पहल शुरू की गई है जिसके तहत केक कटवाकर जन्मदिन मनाया जा रहा है। बता दें कि इन दिनों कोरोना वायरस के खिलाफ बचाव के लिए लाॅकडाउन है जिस दौरान पुलिसकर्मी भी लोगों की सुरक्षा के लिए एक्ट्रा ड्यूटी कर रहे हैं। हालांकि परिवार से दूर पुलिकर्मियों को बुरा ना लगे तो उनका जन्मदिन मनाकर उत्साहवर्धन किया जा रहा है।