सागर के मकरोनिया में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

Sex racket makronia sagar

सागर। जिले में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन युवतियों और एक पुरूष को पुलिस ने गिरफ्तार और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। दरअसल मामला सागर जिले के मकरोनिया का है जहां दीनदयाल नगर के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना मिलने पर मकरोनिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी जहां से पुलिस ने एक पुरूश सहित तीन युवतियों को हिरासत में लिया है।

  • एक ग्राहक सहित तीन युवतियां गिरफ्तार
  • दीनदयाल नगर में चल रहा था सेक्स रैकेट
  • मौके से लगभग 87,500 रूपए बरामद

मामले की जानकारी देते हुए सागर सीएसपी पूजा शर्मा ने बताया कि एक युवक सहित 3 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं मौके से पुलिस ने लगभग 87 हजार 500 रूपए भी बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।