महिला मजदूर ने दबंगों पर लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप

Sagar SP Office

देवरी। सागर जिले में दबंगो से परेशान होकर आदिवासी मजदूरों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल मामला कमलनाथसरकार में कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव की देवरी विधानसभा क्षेत्र के खेरी ग्राम का है जहां की महिला मजदूरों ने ग्राम के दबंगों पर खुलेआम छेड़छाड़ करने तथा काम पर नहीं जाने देने का आरोप लगाया है।

इस मामले में सागर एडिशनल एसपी ने मामले की सूचना मिलने के बाद  संबंधित थाना प्रभारी को तत्करल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि देवरी थाना में कोई सुनवाई नहीं होने के सवाल पर सागर एएसपी ने जांच की बात कही।