करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई झड़प

Kolgawan satna

सतना। जिले के कोलगवां थाना अंतर्गत ग्राम सगमा में एक युबक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया, जिस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी दख्ेाने को मिली। दरअसल ग्राम सगमा निवासी जितेंद्र नामक युवक की करंट लगने से मौत हुई थी। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र जब खेत में पानी देने जा रहा तभी योगेंद्र सिंह नामक किसान के खेत में फैले करंट के तारों की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।

मृतक की पत्नी ने बताया कि किसान योंगेंद्र सिंह ने खेत में मवेशियों को आने से रोकने के लिए खेत में करंट के तार बिछाए थे और जानबूझकर जितेंद्र को करंट की चपेट में लाया गया।

वहीं मौके पर पहुंचे सतना सीएसपी, विजय सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है जिसके बाद घटना स्थल का निरीक्षण कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।