सतना के पडरा गांव में शहीद धीरेंद्र त्रिपाठी का हुआ अंतिम संस्कार

Martyr Dhirendra Singh

सतना। श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के जवान शहीद हुए है, जिनके अंतिम संस्कार से पहले गृह ग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने अंतिम विदाई दी। बता दें कि CRPF जवान धीरेंद्र त्रिपाठी मध्य प्रदेश के सतना जिले के पडरा गांव निवासी थे जिनके शहीद होने की खबर लगने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

  • शहीद हुए मध्यप्रदेश के सीआरपीएफ जवान धीरेंद्र त्रिपाठी
  • अंतिम विदाई देने पहुंचे सीएम शिवराज और मंत्री
  • सतना जिले केपडरा गांव निवासी थे धीरेंद्र त्रिपाठी
  • पूरे गांव में शोक की लहर

बता दें कि शहीद को दी श्रद्धांजली देने सीएम शिवराज सहित मंत्री विश्वास सारंग, रामखेलावन पटेल, जनार्दन त्रिपाठी, राजेन्द्र शुक्ला, जुगल किशोर बागरी भी मौजूद रहे।