कोठी के व्यापारी संघ ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

kothi vyapari sangh

सतना, 10 जून। कोरोना काल के दौरान समाजसेवा में तत्पर लोगों के हौसलाफज़ाई के लिए कोठी के व्यापारी संघ ने कोरोना योद्धाओं का फूल माला पहनाकर एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया। बता दें कि फ्रंट लाइन वर्कर्स जिनमें प्रमुख रूप से सफाईकर्मी, स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस, पत्रकार, विद्युत विभाग कर्मचारियों समेत कोठी तहसील तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा, थाना प्रभारी सेसमणि पटेल, सीएमओ अजय गुप्ता, बीएमओ बिनीत गुप्ता, जेई एनके पांडेय एवं कर्मचारी व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेशसिंह के नेतृत्व में सम्मानित हुए।