दसवीं के छात्र को मारी गोली, सतना के कोलगवां का मामला

Shot With Gun

कोलगवां – सतना में गोली चलने से अफरा तफरी मच गई है। दरअसल मामला सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत भरहुत नगर का है जहां एक क्लीनिक के सामने यह गोली चली है जिसके कारण एक युवक घायल हुआ है। जानकारी मिली है कि युवक के कंधे को छूकर गोली निकली जिसके बाद घायल युवक का जिला चिकित्सालय में उपचार करया गया। बता दें कि जो युवक घायल हुए है वह कक्षा दसवीं में पढ़ने वाला आलोक सिंह नामक छात्र है जो कि क्राइस जोति स्कूल में पढ़ता है। VIDEO