Shahganj Police

शाहगंज पुलिस ने जब्त की अवैध शराब

बुदनी। सीहोर जिले के बुदनी की शाहगंज पुलिस ने अवैध रूप से लेजाई जा रही  10 पेटी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि एक वाहन कोभी पुलिस ने कब्जे में लिया है। बता दें कि नर्मदा नदी के तट से महज कुछ दूरी पर बुधनी शाहगंज में अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है जिसके तहत पुलिस भी अवैध शराब की धरपकड़ में लगी हुई है।

थाना शाहगंज एसआई पीएन यादव ने बताया कि सोनू शिवहरे नामक युवक लाल रंग की कार में सवार होकर आने की सूचना मुखबिर द्वारा दी गई थी जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोका और कार में रखी लगभग 93 लीटर अवैध शराब जब्त की गई हालांकि आरोपी के खिलाफ अबाकारी एक्ट के तहत अपराध पंजबीबद्ध किया गया।

DOWNLOAD

Back To Top