Budhni Trident Group

बुदनी ट्राइडेंट ग्रुप ने 200 घरों में भेट किए तुलसी के पौधे

बुदनी। सीहोर जिले के ट्राइडेंट ग्रुप चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता तथा सीएसआर प्रमुख मधु गुप्ता के निर्देश पर बुदनी में ट्राइडेंट फैक्ट्री के स्टाॅफ द्वारा वार्ड 13 में प्रधानमंत्री आवास के 200 घरों में निवारत लोगों को तुलसी के पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बता दें कि इस दौरान फैक्ट्री स्टाॅफ द्वारा पौधे का महत्व तथा धार्मिक मान्यता के संबंध में क्षेत्रवासियों को जानकारी दी गई। जानकारी दी गई कि पूरे वर्ष में एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य साधा गया है। इस दौरान बुदनीसीएसआर प्रमुख नवरीत धीर, आरएस राजपूत, एग्रो प्रमुख अमित एडबिन  एवं सुनील त्रिपाठी मौजूद रहे।

Back To Top