बुदनी में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन, अस्पताल का किया घेराव

Budni Congress

बुदनी। अस्पताल में गर्भपात का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बता दें कि मप्र कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा बुदनी अस्पताल का घेराव किया जिसके बाद कार्यवाही की मांग को लेकर बुदनी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। बता दें कि लम्बे समय से बुदनी अस्पताल में नसरुल्लागंज के डाॅक्टर द्वारा नसबंदी करने का आरोप लगाया गया है जिसमें जांच के बाद दोषियों के निलम्बन की मांग की गई।