Budhni Corona Virus

कोरोना से बचाव, बुदनी पुलिस ने किया लोगों को जागरूक

बुदनी। सीहोर जिले के बुदनी में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लाॅकडाउन है जिस दौरान पुलिस प्रशासन निरंतर लोगों को नियमों तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालने करने के लिए जागरूक कर रही है। बता दें कि सीहोर जिला अभी कोरोना वायरस से बचा हुआ है और पुलिस प्रशासन भी निरंतर सुरक्षा के एतिहात बरत रहे हैं।

बुदनी एसडीओपी अजय संगर सहित नगर निरीक्षक संध्या मिश्रा ने बुदनी के नगर पालिका चैराहे पर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए घर में ही रहने की अपील की, जबकि इस दौरान लोगों ने सुरक्षा में तैनात पुलिसजवानों का ताली बजाकर आभार माना।

Back To Top