jahajpura

अवैध उत्खनन मामले में जहाजपुरा सरपंच पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से हटाया

  • अवैध उत्खनन को लेकर चर्चा में रही जहाजपुरा, प्रशासन ने सख्ती दिखाई

बुदनी। सीहोर जिले के रेहटी तहसील में कई वर्षों से रेत के अवैध उत्खनन को लेकर चर्चा में रही जहाजपुरा ग्राम पंचायत पर आखिरकार प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। बता दें कि जहाजपुरा के सरपंच के खिलाफ भी कई शिकायतों के बाद भी कोई कार्यवाही नही हो रही थी लेकिन 7 जनवरी को जिला कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा द्वारा रेत नीति को लेकर मीटिंग रखी गई थी जिसमे रेत खदानों वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं रेत ठेकेदारों को बुलाया गया था लेकिन जहाजपुरा सरपंच मीटिंग में नहीं पहुंचे जिसके बाद सरपंच को तत्काल प्रभाव से हटा कर उपसरपंच को चार्ज दे दिया गया है।

Back To Top