8 ग्राम से अधिक स्मैक जब्त कर एक आरोपी गिरफ्तार

SEONI NEWS | सिवनी : जिले की लखनादौन पुलिस ने मादक पदार्थ स्मैक (smack seized) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक वार्ड 8 में चाय की दुकान में एक व्यक्ति मादक पदार्थ को बेचने की फिराक में था जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महाराज सिंह को अपनी गिरफ्त में ले लिया जिसके पास से 8 ग्राम 81 मिलीग्राम मादक पदार्थ स्मैक जब्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रूपये आंकी गई।

Back To Top