सिवनी से दिनेश राय और बरघाट से अर्जुन ककोड़िया जीते

Seoni / Barghat – सिवनी विधानसभा सीट पर भाजपा जबकि बरघाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने कब्जा जमाया है। बता दें कि सिवनी विधानसभा सीट पर भाजपा के दिनेश राय ने जीत हासिल की है जबकि बरघाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अर्जुन ककोड़िया विजयी घोषित हुए है। हालांकि विजयी घोषित होने के बाद दोनों ही नेता लोगों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। वहीं इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर देखने को मिली।

Back To Top