फ्रूटी के पैसों को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला

Bloody Conflicts

सिवनी। जिले के लखनादौन में दो व्यक्तियों के बीच फ्रूटी के पैंसों को लेकर हुई बहस देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दरअसल लखनादौन वार्ड क्रमांक 13 में रहने वाले दो व्यक्तियों के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है।

लखनादौन एसडीओपी अरविंद श्रीवास्तव के मुताबिक फ्रूटि के पैंसों को लेकर विवाद हुआ था जहां इस दौरान अशोक लखेरा ने अंचल उइके को धारदार हथियार से चोट पहुंचाई थी। हालांकि थाना में मामला पंजीकृत किया गया है जबकि आरोपी को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर विवेचना की जा रही है।