सिवनी मे नाव पलटने से 5 की डूबने से मौत, 9 का रेस्क्यू

boat reversed

सिवनी। सिवनी में नाव पलटने से पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई जबकि लगभग 9 लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। बता दें सिवनी जिले के किंडरई थाना अंतर्गम ग्राम बखारी गांव में मंडला जिले के नारायणगंज क्षेत्र से लगभग 15 लोग नाव में सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थी तभी मंडला जिले की सीमा मोहगांव घाट की नर्मदा नदी में नाव पलट गई।

नाव में सवार कुछ तैराकों ने एक दूसरे की मदद् की लेकिन प्राथमिक जानकारी मिली है कि डूबने के कारण लगभग 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में घोटखेड़ा गांव की दो महिला एवं दगला ग्रामकी दो महिला तथा एक बच्चे भी शामिल है।

खबर बनने तक दोनों जिलों की पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद् से शवों को नदी से निकालने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि इतनी बड़ी दुर्घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।