सिवनी। जिले में लोकायुक्त टीम ने कृषि उपज मंडी में पदस्थ उपनिरीक्षक मनोज मरकाम को 13 हजार रूपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। सिवनी जिले के छपारा का यह मामला है जहां छपारा की कृषि उपज मंडी कार्यालय में पदस्थ उपनिरीक्षक मनोज मरकाम को लोकायुक्त ने 13 हजार रूपयों की रिश्वत लेते पकड़ा है।
लोकायुक्त जबलपुर डीएसपी दिलीप झरबडे ने बताया कि ग्राम बखारी निवासी शिवम सारंग द्वारा कृषि केंद्र संचालित किया जाता है जिनके द्वारा अनाज क्रय-विक्रय के लिये कृषि उपज मंडी छपारा में लाइसेंस लेने हेतु आवेदन किया था, जहां पदस्थ उपनिरीक्षक मनोज मरकाम ने ऑनलाइन निर्धारित शुल्क के अलावा 13 हजार रूपये अतिरिक्त रिश्वत की मांग की थी।
इस कार्यवाही में लोकायुक्त जबलपुर के दल ने डीएसपी दिलीप झरबडे, टीआई स्वप्निल दास व घनश्याम मर्सकोले, आरक्षक राकेश विश्वकर्मा, पंकज तिवारी, सोनू चैकसे, वियज विष्ट के नाम शामिल है।
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More
विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More