मंत्रिमंडल विस्तार ना होना अंतर विरोधः दिग्विजय सिंह

सिवनी। भोपाल से मंडला जाते वक्त अल्प प्रवास पर सिवनी जिले के लखनादौन और घंसौर रूके पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से रूबरू होकर देश में बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा।

  • लखनादौन-घंसौर रूके पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • डीजल 11 रुपये ओर पेट्रोल 9.50 रुपये बढ़ाः सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा कि विश्व में कच्चा तेल सस्ता हो रहा है लेकिन सरकार ने एक महिने में डीजल 11 रुपये ओर पेट्रोल 9.50 रुपये महंगा कर दिया है, जिसका सीधा असर उपभोक्ता की जेब पर पड़ रहा है। वहीं मध्य प्रदेश में मंत्रीमंडल का विस्तार नहीं होने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने इसे अंतर विरोध बताया।

You May Also Like

More From Author