नशे में धुत्त सहायक प्राचार्य पहुंचे स्कूल, सिवनी के ईश्वरपुर का मामला

Drunk assistant principa

सिवनी। जिले की एक माध्यमिक शाला में सहायक प्राचार्य नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है। दरअसल मामला घंसौर विकासखंड अंतर्गत माध्यमिक शाला ईश्वरपुर का है जहां पदस्थ सहायक प्राचार्य भागचंद विश्वकर्मा, एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नशे में धुत्त होकर सीधा स्कूल पहुंचे गए जहां उनकी वीडियो बना ली गई।

नशे में धुत सहायक प्राचार्य कभी अपने कपड़ों को संभालते नजर आए तो कभी अपने कदमों को, और जैसे ही इस बात की जानकारी बच्चों के अभिभाव को लगी तो फिर कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारी को शिकायत की गई। वहीं इस मामले में घंसौर जनपद पंचायत सीईओ, उषा किरण गुप्ता ने बताया कि सहायक प्राचार्य भागचंद विश्वकर्मा से रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए है जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।