सिवनी। जिले के डूडा सिवनी में 26 अक्टूबर की देर रात करीब 3 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सभी ग्रामवासी आनन-फानन में डूंडा सिवनी थाना पहुंचे। इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि भूकंप के झटके आने की वजह क्या है, जबकि प्रशासन द्वारा भी भूंकप आने की पुष्टि की गई है।
जानकारी के मुताबिक सालों में कभी कभार इस क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। प्रशासन के मुताबिक दिनांक 26 अक्टूबर रात्रि 4ः10 पर 21.92 उत्तरी अझाश 79.50 पूर्वी देशान्तर के निकट 3.3 रिक्टर तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ है जिसका एपीसेन्टर 15 किलोमीटर गहराई में स्थित है।
इंचार्ज रडार एवं सिसमोन्लाजी भारतीय मौसम विज्ञान केंद्रों द्वारा अवगत कराया गया कि भूकंप के झटके रिकाॅर्ड होने के अगले 24 घंटे में सौम्य झटका आने की संभावना है।
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More
अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More
विदिशा के राजीव नगर स्थित CIIT कॉलेज में 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के… Read More
विदिशा: विदिशा जिले के ग्राम ओलिंजा में श्रीकालभैरव भगवान की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर… Read More